Patna News: मानव तस्करी के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चला
पटना, जुलाई 18 -- Patna News: अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग के निर्देश पर शनिवार को पटना जंक्शन और महावीर मंदिर के आसपास मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ऑपरेशन सवेरा-3.0 के अंतर्गत यह अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, कुलियों तथा महावीर मंदिर में आने वाले लोगों को मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में बताया गया। लोगों को इससे संबंधित पम्फलेट भी दिया गया। जन जागरूकता अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी के अलावा रेलवे के कई अन्य कर्मी भी मौजूद थे। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया कि स्टेशन पर इससे संबंधित जानकारी डिसप्ले किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके। यह अभियान शहर के सार्वजनिक जगहों पर 18 से 25 जुलाई तक चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.