Patna News: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
पटना, जुलाई 3 -- Patna News: गर्दनीबाग पुलिस ने शुक्रवार की शाम दशरथा मोड़ के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23 पुड़िया गांजा और चार पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। आरोपित की पहचान मूल रूप से बक्सर निवासी सत्येंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के महावीर कालोनी में रह रहा था। थानेदार ने बताया कि आरोपित पेशेवर है। वह तस्करी में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। जेल से छूटकर आने के बाद वह दोबारा मादक पदार्थ की तस्करी करने लगता है। गर्दनीबाग पुलिस की टीम शुक्रवार की शाम दशरथा मोड़ के समीप मौजूद थी। इसी दौरान सत्येंद्र ठाकुर वहां से गुजर रहा था। संदिग्ध देख पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक और गांजा की पुड़िया बरामद हुई। पुलिस अब उसके संपर्कों की तलाश में जुट गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.