Patna News: मसौढ़ी में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर हमला, वाहन में तोड़फोड़
पटना, जुलाई 30 -- Patna News: मसौढ़ी अनुमंडल में बुधवार को छापेमारी कर लौट रही पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों ने हमला कर दिया। साथ ही पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की। हमले में सब इंस्पेक्टर और तीन महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। घटना बुधवार को लहसुना थाना क्षेत्र के बांसडीह मुसहरी की है। इस मामले में पुलिस ने तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस मामले में 26 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम कराय गांव में छापेमारी कर लौट रही थी।
पुलिस टीम पर हमला बांसडीह मुसहरी के पास शराब धंधेबाजों ने घेरकर पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया और लाठी-भाला लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। जिनमें लहसुना थाने के सब इंस्पेक्टर सुदर्शन कुमार, पुलिसकर्मी प्रीति कुमारी, पल्लवी कुमारी और खुशी कुमारी घायल हो गईं। धंधेबाजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.