पटना, अगस्त 23 -- Patna News: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में शनिवार देर रात पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक के पास से पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गश्ती दल को देखकर दोनों युवक भागने लगे थे, जिसके बाद संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में बुद्धा कॉलोनी निवासी ऋषभ और गांधी मैदान इलाके का शिवम कुमार शामिल है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब 12 बजे दोनों युवक मरीन ड्राइव के पास मौजूद थे। इसी दौरान बुद्धा कॉलोनी थाने की गश्ती टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया。

तलाशी और बरामदगी तलाशी के दौरान शिवम के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद दोनों...