पटना, जुलाई 20 -- Patna News: मनेर के छिहत्तर गांव में रविवार सुबह पुराने रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, रोड़ेबाजी और गोलीबारी हुई। जिसमें एक युवक और किशोर को गोली लगी है। जबकि रोड़ेबाजी में चार अन्य जख्मी हैं। इस मामले में मनेर की कित्ता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के मुखिया शैलेश कुमार, सात महिलाएं समेत 11 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। इस मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, छिहत्तर गांव में करीब दो माह पहले छेड़खानी को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी। जिसका मामला थाने में दर्ज है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर रविवार सुबह चितरंजन राय और छटु राय के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि चितरंजन राय कुछ युवकों के साथ मिलकर छटु राय पक्ष के संदीप कुमार की पिटाई कर दी। इस...