पटना, जुलाई 21 -- Patna News: मनेर उप डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अपराधियों ने सोमवार को ईमेल के माध्यम से धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करा दिया। पटना से बुलाई गई बम निरोधक दस्ता की टीम ने गहन छानबीन की, लेकिन पासपोर्ट केंद्र और परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वरीय डाक अधीक्षक के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मनेर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा कारणों से पूरे डाकघर परिसर को तत्काल खाली करा दिया। यह भी पढ़ें- डाकघर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना से बम निरोधक दस्ता टीम को मनेर बुलाकर पूरे परिसर की जांच कराई गई। टीम ने लगभग दो...