पटना, जुलाई 9 -- Patna News: नगर परिषद मनेर में बस्ती रोड चौराहा से मिराचक मोड़ तक 70 लाख से अधिक की लागत से बन रहे आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ वार्ड-4 के पार्षद तौसिफ खान समेत छह पार्षदों ने कार्यपालक अभियंता (नगर विकास कार्य प्रमंडल, पटना पश्चिमी) को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। पार्षदों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा प्राक्कलन में तय की गई नाली और सड़क की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई को बदलकर मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। पार्षदों ने विभाग के कनीय अभियंता पर भी संवेदक को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाले पार्षदों में तौसिफ खान, उदय कुमार शर्मा, अजित कुमार सिंह, सुनील कुमार उर्फ भूपेन्द्र गुप्ता, रंजीत कुमार, अंजू देवी और अभिषेक राज शा...