Patna News: मकान से बिजली का तार चोरी करते गिरफ्तार
पटना, अगस्त 4 -- Patna News: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अली नगर स्थित एक नवनिर्मित मकान से मंगलवार को बिजली का तार चोरी करते हुए एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान हरनीचक निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से चोरी किया गया बिजली का तार भी बरामद हुआ है। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नवनिर्मित मकान से बिजली का तार चोरी कर बाइक से भाग रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.