पटना, जुलाई 14 -- Patna News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने मंगलवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के पटना जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने बांकीपुर में एनडीए की एकजुटता और चुनावी मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। यह भी पढ़ें- बांकीपुर के लोगों ने मुझे काम करना सिखाया : नितिनचुनावी विजय की उम्मीद ‎मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय का शंखनाद है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन क...