पटना, सितम्बर 20 -- Patna News: श्री गौड़ीय मठ मंदिर मीठापुर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 26 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलेगी। प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। कथा व्यास परम पूज्य श्रीपाद भक्ति रसमय सार महाराज जी ने प्रथम एवं द्वितीय स्कंध के प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत की महिमा, राजा परीक्षित एवं श्रीशुकदेव गोस्वामी के संवाद व भागवत श्रवण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीशुकदेव गोस्वामी जी ने परीक्षित महाराज को सात दिनों में श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर मृत्यु के भय से मुक्त किया। इसलिए श्रद्धा एवं नियमपूर्वक भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करता है। महाराज जी ने गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग सुनाते हुए बताया कि श्र...