पटना, नवम्बर 20 -- Patna News: नंद गांव, शास्त्री नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्री कृष्ण प्रणामी धर्म की परम साध्वी ब्रह्मचारिणी श्यामलता (माताजी) वेदांताचार्य जी ने भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन किया। वामन अवतार, राजा बलि की दानवीरता, कंस के अत्याचार और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया गया। वामन अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि जब दैत्यराज बलि का प्रभाव तीनों लोकों में बढ़ने लगा, तब भगवान विष्णु ने वामन का रूप धारण कर उनसे तीन पग भूमि दान में मांगी। बताया कि सच्ची दानवीरता और ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण ही मनुष्य की सबसे बड़ी विशेषता है। जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...