पटना, अगस्त 12 -- Patna News: भागलपुर और मधेपुरा को जोड़ने वाले पुल सह पहुंच पथ निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। 28.91 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का 98.7 फीसदी भौतिक कार्य पूरा कर लिया गया है। फरवरी 2027 तक इस पुल सह पहुंच पथ को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिये जाने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बुधवार को बताया कि इस पुल के सभी 128 स्पैन को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। वर्तमान में पुल पर एक्सपेंशन ज्वॉइंट लगाने और अंतिम चरण के फिनिशिंग कार्य को तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1478 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन परियोजना एनएच-31 (बिहपुर) और एनएच-106 (फुलौत-उदाकिशुनगंज) को आपस में जोड़ती है। कार्य पूरा होने के बाद फुलौत से बिहपुर और सहरसा के बीच की मौजूदा दूरी काफी कम रह जाएगी। साथ ही क...