पटना, अगस्त 28 -- Patna News: मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्री बलराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ मनाया गया। मंदिर में आयोजित छह दिवसीय श्री राधा-कृष्ण झूलन यात्रा एवं झूलन महोत्सव का भी भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री बलराम जी का विशेष महाभिषेक और श्री बलराम जी का रूप गुण लीला का कीर्तन हुआ और 56 भोग लगाए गए। भक्ति रसमय रस सार महाराज जी ने बलराम तत्व की कथा सुनायी। इसके उपरांत विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न हुई। भक्ति रस सार महाराज ने बताया कि गौड़ीय वैष्णव सिद्धांत में भगवान श्री बलराम का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह भी पढ़ें- Noida News: बलराम पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजा हरिनाम संकीर्तन श्रीकृष्णदास कविराज गोस्वामी की ओर से रचित श्री...