पटना, जुलाई 25 -- Patna News: बेलछी गांव में शुक्रवार की संध्या घर में 8 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। तार नंगा होने के चलते बच्ची उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय चिकित्सक से पहले बच्ची को इलाज करवाया गया। जब मामला संभल नही पाया तो बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान 8 वर्षीय कैटरीना कुमारी पिता युगल प्रसाद बेलछी गांव निवासी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: विद्युत स्पर्शघात से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...