पटना, अगस्त 12 -- Patna News: बेगूसराय शहर में बढ़ती बिजली की मांग और लगातार हो रहे औद्योगिक और आवासीय विस्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने शहर के निकट नए विद्युत ग्रिड सब-स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार के आग्रह पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने पावर ग्रिड के निर्माण के लिए शीघ्र उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है, ताकि पावर ग्रिड निर्माण की प्रक्रिया में भूमि की कमी बाधा न बने। यह भी पढ़ें- पावर ग्रिड के लिए जमीन उपलब्ध कराने को मंत्री ने लिखा पत्र यह भी पढ़ें- सरकार चीनी मिलों के लिए अविलंब जमीन उपलब्ध कराएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...