पटना, नवम्बर 7 -- Patna News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी ) 2026 की निर्धारित तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज का अवकाश घोषित किए जाने के कारण इस दिन होने वाली एसटीईटी की परीक्षा अब 22 नवंबर को ली जाएगी। परीक्षा की तिथि में बदलाव के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी निर्धारित कर दी है। अभ्यर्थी 12 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह बदलाव केवल 11 नवंबर को निर्धारित एक दिन की परीक्षा के लिए किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 की तिथि में भी बदलाव ...