Patna News: बिना निबंधन के चल रही जर्जर नावें बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं
पटना, जुलाई 22 -- Patna News: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। बावजूद इसके जर्जर नावों का परिचालन लगातार जारी है। बिना निबंधन के चलाई जा रही नावें कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। जिला प्रशासन की ओर से एक माह पहले ही बिना निबंधन के नावों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही गई थी। इसके लिए डीटीओ और संबंधित एसडीओ को भी निर्देश दिए गए थे। सभी अंचलों में शिविर लगाकर नावों का निबंधन कराने को कहा गया था। बावजूद इसके अभी मनेर से लेकर मोकामा तक बड़ी संख्या में बिना निबंधन के नावों का परिचालन हो रहा है। पटना शहरी क्षेत्र के दीघा से लेकर भद्र घाट तक ऐसे सैकड़ों नाव प्रतिदिन चलते हैं। यही नहीं इनपर सवारियों की संख्या भी तय मानक से अधिक रहती है। नाव पर बाइक, साइकिल से लेकर कई बार जानवरों तक की भी ढुलाई की बात गंगा किनारे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.