Patna News: बाढ़ में करंट से राजमिस्त्री की मौत, मजदूर झुलसा
पटना, जुलाई 13 -- Patna News: बाढ़ के कचहरी एरिया में भवन निर्माण के दौरान लकड़ी का सेटरिंग लगा रहे राजमिस्त्री और एक मजदूर साइट के बगल से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए। जिससे राजमिस्त्री अकबरपुर निवासी जोधन चौधरी (50) की मौत हो गई। जबकि सिकंदरा गांव निवासी मजदूर उमेश राय (45) झुलस गया। घटना रविवार दोपहर की है। परिजनों ने मकान को घेरकर पांच घंटे तक मुआवजे की मांग को शव नहीं ले जाने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कचहरी-भटगांव रोड में मकान बनाने के दौरान दूसरे तल्ले पर जोधन चौधरी और मजदूर उमेश राय लकड़ी और बांस से रेलिंग की शटरिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बगल से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार से दोनों सट गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.