Patna News: बापू टॉवर में गांधी फिल्म फेस्टिवल नौ से
पटना, सितम्बर 7 -- Patna News: गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में 9 से 11 सितंबर तक तीन दिवसीय गांधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में महात्मा गांधी के जीवन और विचारों पर आधारित सात दुर्लभ फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और युवाओं को बापू के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के सिद्धांतों से जोड़ना है। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। फिल्म फेस्टिवल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। फिल्म समारोह की शुरुआत 9 सितंबर को सुबह 11 बजे ऑस्कर विजेता निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' (1982) के प्रदर्शन से होगी। दोपहर 3 बजे 'गांधी-20वीं सदी के पैगंबर' (1940) दिखाई जाएगी। यह भी पढ़ें- 8 से 13 सितंबर के बीच जियो हॉटस्टार पर आ रही हैं ये शानदार फिल्में- सीरीज, इस बार बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.