Patna News: बापू टावर में ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली होगी शुरू
पटना, अक्टूबर 1 -- Patna News: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और बापू टावर, पटना के द्वितीय स्थापना दिवस पर शुक्रवार को बापू टावर की ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। नई व्यवस्था से आगंतुकों और पर्यटकों को टिकट बुकिंग में काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री द्वारा बापू टावर में गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। बापू टावर की विशेष 'सत्याग्रह' न्यूज बुलेटिन के दूसरे अंक का लोकार्पण भी किया जाएगा। 'परिवर्तन' संस्था के कलाकारों द्वारा गांधी भजनावली एवं लोकगीतों की प्रस्तुति की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.