Patna News: बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में 18 से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा
पटना, नवम्बर 6 -- Patna News: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन विद्यालयों में परीक्षा 18 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 01.00 बजे से 03.00 बजे तक होगी। परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। पत्र में परीक्षा से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि कक्षा एक और दो के बच्चों का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन पहले की तरह मौखिक होगा, जो विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.