पटना, जुलाई 7 -- Patna News: बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी चल रही है। 30 जुलाई को वोटिंग होनी है। चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए पुलिस की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। विस क्षेत्र में कुल 24 जगहों पर पुलिस ने चेकपोस्ट बनाया है, जहां वाहनों की जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: सबसे पहले उपेंद्र सहनी ने भरा पर्चा, इलेक्शन में तैनात होंगे 42 सेक्टर पदाधिकारीपुलिस की तैयारियाँ वाहनों में अवैध हथियार, शराब और नगद की प्रमुखता से जांच की जा रही है। इसके लिए चेकपोस्ट पर जवानों की तैनाती की गई है। उप चुनाव को देखते हुए छह थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट रखा गया है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। होटलों की भी जांच शुरू हो गई है।थाना क्षेत्रों की चौकसी गांधी मैदान, पीरबहोर, कोतवाली, कदमकुआं, बुद्धा कॉलोनी और एस...