Patna News: बख्तियारपुर में गुरु पूर्णिमा पर गंगा आरती हुई
पटना, जुलाई 30 -- Patna News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की। इधर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य रमाकांत कुमार और आचार्य पंकज कुमार ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्राओं ने गुरु वंदना, भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा गायत्री शक्ति पीठ और आसपास के विभिन्न स्थानों पर भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.