पटना, जुलाई 19 -- Patna News: फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के नया टोला के पास शनिवार को तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी जुली कुमारी (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके पति को मामूली चोटें आईं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि स्कूटी सवार पति-पत्नी वृंदावन से वापस अपने घर जक्कनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके पति को मामूली चोट लगी है।दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्...