Patna News: फतुहा में 162 ग्राम हेरोइन जब्त, तस्कर गिरफ्तार
पटना, जुलाई 10 -- Patna News: नदी थाने की पुलिस ने बुधवार की रात गुलमहियाचक स्थित रमेश कुमार के घर छापेमारी कर 162 ग्राम हेरोइन बरामद किया। वहीं, गुरुवार को जेठुली से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान रमेश भाग गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो लाख आंकी गई है। एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि गुलमहियाचक निवासी रमेश कुमार के घर छापेमारी में 162 ग्राम हेरोइन, पैक करने के 1500 खाली डिब्बे, दो मोबाइल, पांच लाइटर सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ। रमेश का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.