Patna News: फतुहा-दनियावां मार्ग 30 दिनों तक रहेगा बंद, वाहनों के लिए डायवर्जन जारी
पटना, सितम्बर 30 -- Patna News: फतुहा-दनियावां मार्ग पर धोवा कोल्हर नदी पर बने पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत को लेकर इस मार्ग पर अगले 30 दिनों तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। मरम्मत के दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों से आवागमन की व्यवस्था की है। पटना से बिहारशरीफ और नवादा की तरफ जाने वाले वाहन फतुहा से न्यू बाईपास होते हुए बख्तियारपुर और हरनौत के रास्ते आगे जा सकेंगे। दनियावां से पटना की ओर आने वाले वाहनों को बिहटा-सरमेरा पथ से होकर आने की सलाह दी गई है।यातायात पुलिस के अनुसार, पुल की मरम्मत पूरी होने तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। कहा गया है कि बंद मार्ग की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.