पटना, जुलाई 9 -- Patna News: फतुहा थाने के सामने बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मामूली विवाद को लेकर महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बीच सड़क पर ही दोनों गुटों के बीच लगभग 15 मिनट तक जमकर झोंटा-झोंटी और मारपीट हुई। लेकिन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर नहीं निकली। हाई वोल्टेज ड्रामा फतुहा थाने के ठीक सामने चलता रहा लेकिन लोग मामले को शांत कराने के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल दिखे। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने पहल कर मामले को शांत कराया。

हाई वोल्टेज ड्रामा इस हाई वोल्टेज ड्रामा में सबसे हैरान करने वाला नजारा तब देखने को मिला, जब एक युवती अपनी गोद में लिए छोटे बच्चे के साथ ही दूसरे पक्ष से भिड़ गई। इस आपाधापी में मासूम की जान पर बन आई। गनीमत रही कि कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को युवती की गोद से सुरक्षित अ...