पटना, जुलाई 25 -- Patna News: फतुहा रेल थाने के पश्चिमी आरओबी के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से डुमरी निवासी रामबाबू सिंह (60) की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले गए। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि डुमरी निवासी पप्पू यादव ने बताया कि रामबाबू सिंह प्रतिदिन की तरह ट्रैक किनारे से पटना जाने के लिए फतुहा स्टेशन आ रहे थे। आरओबी के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें फतुहा अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बलियापुर: धोखरा ब्लॉक हॉल्ट में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...