Patna News: फतुहा: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर
पटना, जुलाई 15 -- Patna News: फतुहा स्टेशन रोड स्थित अपने घर में आराम कर रहे विनोद साव (40) को दिनदहाड़े अपराधियों धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म थे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। स्टेशन रोड निवासी रामप्रसाद साव के पुत्र विनोद साव मंगलवार की दोपहर अपने घर में आराम कर रहे थे। तभी अपराधी उनके घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। उनके सिर, चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म थे। कुछ देर बाद स्कूल से लौटकर घर पहुंची बेटी ने पिता की यह हालत देखी तो उसने शोर मचाया। इसके बाद भीड़ इकट्ठी हो गई।डीएसपी-1 अवधेश कुमार और थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.