Patna News: प्रेम प्रसंग में विवाद पर प्रेमी ने फायरिंग की, प्रेमिका और युवक को गोली लगी
पटना, जुलाई 21 -- Patna News: रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका और एक सिरफिरे युवक के बीच हुए विवाद ने खूनी रंग ले लिया। विवाद के बाद प्रेमी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमिका व उसके दोस्त विनायक सिंह जख्मी हो गये। विनायक को पांच जबकि युवती को एक गोली लगी है। विजय नगर निवासी राहुल का प्रेम प्रसंग कंकड़बाग की एक युवती से चल रहा है। जबकि बोरिंग रोड निवासी विनायक की नजदीकी उसकी सहेली से है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात युवती अपने प्रेमी राहुल से मिलने विजय नगर गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर विनायक सिंह भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान राहुल और विनायक के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर राहुल ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने विनायक सिंह और युवती जख्मी हो गई। उधर फायरिंग की आवाज सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.