Patna News: प्रेमी संग मिल किशोरी ने बड़े भाई पर चाकू से हमला किया
पटना, जुलाई 20 -- Patna News: रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने प्रेम संबंध का विरोध करने पर अपने ही बड़े भाई पर प्रेमी संग मिल चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को नालंदा के सिलाव से पकड़ लिया है। एसडीपीओ- 2 रंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को रामकृष्णनगर इलाके में 21 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला हुआ था। जांच में पता चला कि घायल युवक की 17 वर्षीया बहन का एक किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका वह विरोध कर रहा था। इसको लेकर किशोरी और उसके प्रेमी ने मिलकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को सिलाव से हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध कर दिया। घायल युवक मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.