पटना, अक्टूबर 21 -- Patna News: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इसे लेकर ​नगर पुलिस अधीक्षक मध्य, पुलिस अधीक्षक विधि-व्यवस्था तथा पुलिस अधीक्षक अपराध ने बुधवार को संयुक्त रूप से बांकीपुर स्थित स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का जायजा लिया। मुख्य रूप से स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और उनकी सतर्कता की जांच। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था का परीक्षण। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में लगे बैरिकेडिंग और प्रतिबंधित क्षेत्र के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर गहन समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Mainpuri New...