पटना, अक्टूबर 31 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (पुटा) के चुनाव से पहले शनिवार को विश्वविद्यालय के जय प्रकाश नारायण अनुषद भवन में अध्यक्ष पद के चारों उम्मीदवारों के बीच डिबेट हुआ। इसमें शिक्षकहित और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सरगर्मी दिखी। चारों प्रत्याशियों ने एक स्वर में पुटा को मजबूत बनाने और उसे विश्वविद्यालय प्रशासन के दबाव से मुक्त रखने का संकल्प जताया। डिबेट में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव, प्रो. शंकर कुमार और प्रो. शिव सागर प्रसाद ने अपने पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। अध्यक्ष पद की एकमात्र महिला प्रत्याशी डॉ. सुप्रिया कृष्णन ने शिक्षकों से अपने पक्ष में मतदान करने की गुजारिश करते हुए कई लुभावने वादे किए।

शिक्षकों की सुविधाएं और अधिकार बने मुद्दा उम्मीदवार...