Patna News: पीयू में जुटे दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्ववर्ती छात्र, साझा कीं यादें
पटना, अक्टूबर 31 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में शनिवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, शिक्षक, शोधार्थी और वर्तमान विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य विभाग की शैक्षणिक विरासत को याद करने के साथ पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंधों को मजबूत करना था। सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरसी सिन्हा, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रत्ना चौधरी, प्रो. आरएस आर्य, प्रो. आरआर सहाय और वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ.अमिता जायसवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. अमिता जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया। विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया, जबकि वरिष्ठ पूर्व छात्रों ने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.