Patna News: पीयू : स्थापना दिवस पर आज सम्मानित होंगे टॉपर
पटना, अक्टूबर 11 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) का 110 वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह सोमवार को होगा। इसमें यूजी सेल्फ फाइनेंस और वोकेशनल कोर्स के 11 टापर्स को सम्मानित होंगे। यूजी रेगुलर कोर्स चार वर्षीय होने के कारण उस पाठ्यक्रमों के छात्रों को इस बार सम्मानित नहीं किया जाएगा। समारोह विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन (सीनेट भवन) में सुबह 11 बजे होगा। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर मुख्य अतिथि होंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. शिवजतन ठाकुर सम्मानित अतिथि के रूप में रहेंगे। पूर्व महानिदेशक विनय कुमार विश्वविद्यालय के विशिष्ट पूर्ववर्ती छात्र के रूप भाग लेंगे। कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह अध्यक्षता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.