Patna News: पीयू : प्रोन्नति के स्थगन का पत्र वापस, 37 शिक्षकों को प्रमोशन
पटना, अक्टूबर 13 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के 18 विषयों के 37 शिक्षकों की प्रोन्नति के स्थगन का पत्र सिंडिकेट ने वापस कर लिया है। इसी के साथ इन शिक्षकों को अंतिम रूप से प्रोन्नति मिल गई है। स्थगन पत्र के वापसी को लेकर मंगलवार को पीयू की कुलसचिव ने पत्र जारी किया। पटना विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने वर्ष 2021 में प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति के लिए कैस स्कीम अंतर्गत आवेदन किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रक्रिया के तहत यह मामला पांच वर्षों से लंबित था। अगस्त में पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलाधिपति को पत्र भेजकर प्रोन्नति को पुनः अधिसूचित करने की अनुमति मांगी। इस पत्र के उत्तर में कुलाधिपति कार्यालय ने स्पष्ट किया कि प्रोन्नति के मामले में कुलाधिपति के हस्तक्षेप का कोई प्रावधान एक्ट में नहीं है। कुलाधिपति ऐसे मामलों में अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.