पटना, अक्टूबर 26 -- Patna News: पटना विवि ने एलएलबी सत्र 2026-29 और एलएलएम सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया है। इसके लिए विवि की ओर से सोमवार से पोर्टल खोल दिया गया है। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षाएं दी हैं, वे अपने लॉगइन आईडी से विवि की वेबसाइट www.pup.ac.in पर लॉगिन कर आवेदन में सुधार कर सकते हैं। विवि से मिली जानकारी के अनुसार, छात्र जिनका आवेदन के समय विषय, श्रेणी आदि में कोई त्रुटि हुई हो तो वे सुधार का सकते हैं। ताकि दूसरी मेधा सूची में उनका नाम आने की संभावना बढ़ सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : 28 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन :

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...