पटना, नवम्बर 7 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) ने विभिन्न कॉलेजों में सत्र 2026-2027 में स्नातक (नियमित एवं स्ववित्तपोषित) पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्र-छात्राएं के विषय पंजीयन को लेकर अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2026 में नामांकित छात्रों के विषय पंजीकरण की तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है। अब जिन छात्रों का पंजीकरण पहले तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया था, वे 30 नवंबर तक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कुलपति के आदेश पर जारी पत्र के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने इससे पहले 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक विषय पंजीकरण की तिथि निर्धारित की थी। लेकिन, छात्रों को आ रही तकनीकी दिक्कतों और अन्य कारणों को देखते हुए अब इस तिथि को बढ़ा दिया गया है।विश्वविद्यालय ने यह सूचना अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख महाविद्यालयों के प्रा...