पटना, अक्टूबर 14 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में स्नातक में नामांकित छात्रों के विषय पंजीयन के लिए पोर्टल बुधवार से खुल गया है। पोर्टल 30 अक्तूबर तक खुला रहेगा। विषय पंजीयन को पोर्टल सत्र शुरू होने के तीन माह बाद खुला है। इसमें स्नातक रेगुलर और वित्त पोषित पाठ्यक्रम में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को मेजर विषय के अलावा अन्य विषय समूहों के लिए पंजीयन करना होगा। विद्यार्थी पटना विवि की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर प्राचार्य की देखरेख में लॉगिन कर यह कार्य पूरा करेंगे। कुलसचिव ने इस संबंध में कला एवं शिल्प महाविद्यालय, मगध महिला कॉलेज, बीएन कॉलेज, पटना कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय और पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है।विषय पंजीयन के लिए छात्रों को 600 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। प्राचार्यों को निर्देश द...