Patna News: पीपीयू : 161 सहायक प्राध्यापकों ने विवि में दिया योगदान
पटना, अगस्त 10 -- Patna News: पाटलिपुत्र विवि (पीपीयू) अंतर्गत संचालित 16 राजकीय डिग्री कॉलेजों के 161 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों (संविदा) को सोमवार को विवि में समारोह में कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन शिक्षकों ने विवि में अपना योगदान दिया। मौके पर कुलपति ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेजों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके निकट उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समय की पाबंदी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन, सीसीडीसी प्रो. शिव कुमार यादव, कॉलेज निरीक्षक प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद और कुलपति के ओएसडी डॉ. शोला चन्द्रा सहित विवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.