Patna News: पीपीयू : एक प्राध्यापक समेत 70 को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
पटना, जुलाई 14 -- Patna News: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना में मंगलवार को स्वीकृति, वरीयता और वेतन निर्धारण समिति की बैठक कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विवि और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों के वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने बताया कि बैठक में एक शिक्षक को सह-प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नति के उपरांत वेतन निर्धारण के प्रस्ताव पर विचार कर निर्णय लिया गया। 70 शिक्षकों को सहायक प्राध्यापक से सहायक प्राध्यापक (वरीय वेतनमान) में वेतन निर्धारण से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई और इसपर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। कुलपति ने कहा कि शिक्षकों के सेवा-संबंधी मामलों का त्वरित और पारदर्शी निष्पादन विवि की प्राथमिकता है और सभी लंबित मामलों का समाधान शीघ्र किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.