पटना, सितम्बर 13 -- Patna News: पीपीयू की ओर से दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से होगा। प्रतियोगिताएं पाटलिपुत्र खेल परिसर में होंगी। इसमें पीपीयू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी एक दूसरे से टक्कर लेंगे। पीपीयू के स्पोर्ट्स प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें रेस, रिले रेस, शॉर्ट पुट, जैवेलिन थ्रो आदि शामिल हैं। सोमवार को सुबह नौ बजे उद्घाटन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...