पटना, अक्टूबर 8 -- Patna News: सेवा संकल्प अभियान के तहत पटना साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 और 2 ने गुरुवार को गोलकपुर मलिन बस्ती में सेवा और जागरूकता कार्यक्रम चलाया। स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों और बच्चों से संवाद कर "पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया" का संदेश दिया और नियमित शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा दी। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम अनुराग, डॉ. ममता राज के मार्गदर्शन में हुआ। दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...