Patna News: पीएमसीएच : पैथोलॉजी विभाग अब नये भवन में होगा शिफ्ट
पटना, अक्टूबर 28 -- Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज का पैथोलॉजी विभाग अब अस्पताल के नये भवन सीयूबी बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। इसके लिए प्राचार्य डॉ. गीता सिन्हा ने अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह को पत्र लिखा है। पैथोलॉजी विभाग का भवन सौ साल पुराना है और जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। कभी भी भवन गिर सकता है। किसी तरह की आकस्मिक घटना ना हो, इससे पहले विभाग को शिफ्ट कर दिया जाएगा। पैथोलॉजी विभाग में एचआईवी एड्स के साथ 66 तरह के वायरस और बैक्टिरिया संबंधित बीमारी की जांच होती है। राज्य भर से सैंपल आते हैं और उसकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाती है। हर दिन सौ के लगभग जांच के सैंपल आते हैं। सैंपल को स्टोर करने के लिए कई फ्रीज हैं। सारे कमरे में एसी है। चुकी पुराने भवन में बिजली का कनेक्शन भी कमजोर है। इससे अब तक कई बार आग भी लग चुका है। इससे जांच कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.