पटना, सितम्बर 25 -- Patna News: पीएमसीएच: गर्दन में लगी गोली को सर्जरी कर डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला फोटो है * ईएनटी विभाग के डॉक्टरों ने गर्दन में फंसी गोली इंट्राओरल मार्ग से निकाली पटना, मुख्य संवाददाता l पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के ईएनटी विभाग ने जटिल सर्जरी कर एक 30 वर्षीय मरीज की गर्दन में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल दिया हैl मरीज की स्थिति अब स्थिर है और उसे पोस्ट ऑपरेटिव ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैl गर्दन में युवक को गोली लग गई थीl  मरीज नागेंद्र पासवान को बीते 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे हरली खुर्द, बोधगया, गया में गर्दन में गोली लग गई थीl घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एएन मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए 21 सितंबर को सुबह करीब चार बजे पीएमसीएच के ईएनटी इमरजेंसी में रेफ...