पटना, जुलाई 3 -- Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुराने इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल एसी शुक्रवार को पूरे दिन खराब रहा। एसी खराब होने से इमरजेंसी वार्ड, बर्न वार्ड, आईसीयू तथा ऑपरेशन थिएटर में मरीजों के साथ चिकित्सकों को परेशानी हुई। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक पिछले 15 दिनों से इस तरह की समस्या है। चूंकि शुक्रवार को काफी उमस भरी गर्मी होने से मरीजों को अधिक परेशानी का सामान करना पड़ा। मरीजों और चिकित्सकों की परेशानी को देखते हुए दोपहर बाद अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूलर का इंतजाम किया। सबसे ज्यादा दिक्कतें गंभीर मरीजों को पर्याप्त कूलिंग नहीं मिलने से हुई। बता दें कि पुराने इमरजेंसी वार्ड में 40 से अधिक सेंट्रल एसी के प्वाइंट लगे हुए हैं, जहां से एसी की हवा मरीजों को मिलती है, लेकिन वर्तमान में 15 से अधिक प्वाइं...