Patna News: पालीगंज : कुएं में गिरने से युवक की मौत
पटना, जुलाई 12 -- Patna News: सिगोड़ी थाने के चंढोस निवासी चन्देश्वर मोची के 20 वर्षीय बेटे कौशल कुमार की मौत कुएं में गिरकर डूबने से हो गई। घटना शनिवार सुबह की है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक तड़के शौच के लिए घर से निकला था। वह गांव के बाहर स्थित खुले सार्वजनिक कुएं के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। कुछ देर बाद ग्रामीणों की इस घटना की जानकारी मिली। लोगों ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला और अनुमंडल अस्पताल पालीगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष तनेश ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका: हनुमना डैम में नहाने के दौरान डूबने से मुंगेर के दो युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.