पटना, सितम्बर 1 -- Patna News: एएन कॉलेज की ओर से परिसर में प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि कॉलेज में सभी शिक्षक, कर्मी और छात्रों को प्रवेश केवल गेट नंबर एक से ही होगा। प्रवेश द्वार निर्धारित समय से खुलेगा और पांच बजे बंद कर दिया जाएगा। शाम पांच बजे के बाद इग्नू के छात्र-छात्रा परिचय पत्र दिखा कॉलेज में प्रवेश कर सकेंगे। अन्य सभी के लिए इस अवधि के बाद परिसर में प्रवेश पर रोक रहेगी। पांच बजे के बाद दो पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने इस संबंध में सूचना जारी की है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विवि में स्नातक नामांकन 5 सितंबर तक सूचना में स्पष्ट तौर पर परिसर में इस अवधि के बाद वाहनों की पार्किंग भी नहीं करने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...