पटना, जुलाई 12 -- Patna News: हथियार के साथ युवक की वायरल हुई रील्स की जांच में जुटी खाजेकलां पुलिस ने दो किशोर समेत चार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्टल, दो कट्टा, चार गोलियां और एक मैगजीन बरामद हुआ है। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि पुलिस को हथियार का प्रदर्शन करते हुए एक रील्स वायरल की जानकारी मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर सोनारटोली का रहने वाला आलोक कुमार को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने रील बनाने की बात कही। उसने बताया कि हथियार उसके दोस्त गौरव ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने गौरव के घर पर छापेमारी कर पिस्टल कट्टा और चार गोलियां बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: नगर थाना क्षेत्र में 385 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने दो किशोर के घर से एक कट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों किशोर को...