Patna News: पटना में ट्रैफिक सुधार के लिए डीजीपी से मिले प्रशांत
पटना, अगस्त 18 -- Patna News: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, सूखे नशे पर अंकुश लगाने और वेंडरों को व्यवस्थित करने के लिए जन सुराज के विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को डीजीपी विनय कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। प्रशांत किशोर ने मीडिया को बताया कि डीजीपी ने सभी बातों पर सकारात्मक पहल करने को कहा है। ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने को लेकर विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों की बैठक बुलाई जाएगी। एक ऐसी व्यवस्था बनेगी, जिससे दो-तीन वर्षों में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ हो। इसके लिए हमलोग मुख्य सचिव को बुधवार को पत्र देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पटना में फैल रहे सूखे नशे को कैसे रोका जा सकता है, इस पर भी बात हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.